फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट से फुंके विद्युत उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गांगनौली गांव की बिजली लाइनों में हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट दौड़ने से घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया।
विज्ञापन

गांगनौली गांव में रविवार को लगभग 35-40 मकानों में हाईटेंशन विद्युत लाइन का करंट दौड़ गया। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, ब्रजपाल, नवाब, यशपाल, इरशाद, बाबू, नरेंद्र, अंकित, बुद्ध सिंह आदि के अलावा मस्जिद में भी लगे सबमर्सिबल पंप सेट की मोटर, इन्वर्टर, फ्रीज, कूलर, पंखे, वाशिंग मशीन समेत लाखों की कीमत के विद्युत उपकरण फुंक गए। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांगनौली बिजलीघर पर कर्मचारी की लापरवाही के कारण मकानों में एचटी लाइन का करंट दौड़ा है।
जेई विरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव की सप्लाई तो बंद थी, लेकिन जंगल में एलटी लाइन से हाईटेंशन लाइन का तार टच हो गया था। जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। ग्रामीणों के नुकसान की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें