फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कर्मियों से सात लाख की लूट का नहीं हुआ खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के हेवा गांव के पास विद्युत कर्मियों से हुई सात लाख रुपये की लूट का खुलासा करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। एक माह बाद भी पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई। घटना का खुलासा नहीं होने से विद्युत कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हैै। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुलासे के लिए टीम लगी हुई है।
विज्ञापन

तुगाना बिजलीघर के टीजी-2 योगेश कुमार 29 मार्च को कंप्यूटर ऑपरेटर सद्दाम, लाइनमैन सचिन व अजीत के साथ सात लाख रुपये लेकर बाइक पर छपरौली जा रहे थे। हेवा गांव के पास छह-सात बदमाशों ने हथियारों के बल पर सात लाख रुपये लूट लिए थे। विद्युत निगम के एसडीओ गोपाल ने चारों विद्युत कर्मियों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विद्युत कर्मियों को हिरासत में लेकर कई दिन तक पूछताछ भी की थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस एक विद्युत कर्मी पर लूट कराने का संदेह जता रही थी। एक माह बाद पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर पाई। घटना में शामिल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घटना का खुलासा नहीं होने से बिजली कर्मचारियों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में एएसपी रण विजय सिंह ने बताया पुलिस की टीम घटना के खुलासे के लिए लगी है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं। जल्दी ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें