फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं को लाठी-डंडो से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। हरिद्वार से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के चलते बावली हाल्ट पर छह-सात लोगों ने लाठी-डंडों से दो दंपती पर हमला बोल दिया, इसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों में शबनम पत्नी जावेद, महबूबा पत्नी अजमल निवासी थानाभवन जनपद शामली हैं। जावेद अपनी पत्नी शबनम व अजमल अपनी पत्नी महबूबा के साथ हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में थानाभवन से सवार हुए तो उनका डिब्बे में पहले से बैठे एक व्यक्ति के साथ सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना अपने गांव बावली में लोगों को दी तो छह-सात लोग लाठी-डंडों से लैस बावली हाल्ट पर आए और जैसे ही ट्रेन वहां रुकी तो उन्होंने दोनों दंपती पर हमला बोल दिया। उनके पति किसी तरह वहां से ट्रेन में छिप गए, जबकि दोनों महिलाओं को आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर आरपीएफ के जवान वहां पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। दोनों महिलाओं को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें