फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बछड़े को ग्रामीणों ने छुड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली गांव में वध के लिए ले जा रहे बछड़े को ग्रामीणों ने छुड़ा लिया। बाद में भागते हुए युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई की और उसे हिदायत देते हुए कहा कि यदि दोबारा ऐसे कार्य किया तो पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़केे बड़ौली गांव का एक युवक बछड़े को वध के लिए ले जा रहा था। इसकी भनक लगने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन युवक बछड़े को छोड़कर भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। उक्त युवक ने ग्रामीणों को बताया कि वह कई माह से यह कार्य कर रहा है। गांव के ही कई युवक उसे गाय के बछड़े खरीदकर देते हैं। ग्रामीणों ने बछड़े को छुड़ाते हुए उक्त युवक को हिदायत देते हुए छोड़ दिया कि यदि दोबारा ऐसे काम किया तो उसे पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इस मौके पर ग्रामीणों में हरेंद्र, डिंपल, सोमदत्त, अनिल, जगदीश, भोपाल, अमरपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें