फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के विवाद में मारपीट व पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)
विज्ञापन

नगर में विवाद के विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ले में बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे एक युवक ने पड़ोसी युवक से एक मोबाइल खरीदा। मोबाइल खरीदने वाले युवक ने विक्रेता युवक से मोबाइल के कागज मांगे। युवक ने कागज देने से इंकार कर दिया। कागज देने से इंकार करने के बाद खरीददार ने उक्त मोबाइल को चोरी का बताया और विक्रेता से मोबाइल वापस देकर अपने रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों पक्षों के युवकों में पथराव हो गया। इसमें दोनों युवक घायल हो गए। इससे मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने घायलों का प्राइवेट चिकित्सक से इलाज कराया। साथ ही मोहल्ले के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें