फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में सरे बाजार युवक पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा दोघट में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों मेें संघर्ष हुआ। बीच बचाव में एक ग्रामीण फावड़ा लगने से घायल हो गया। इतना ही नहीं एक पक्ष के युवक पर सरे बाजार फायरिंग कर दी। बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी।
विज्ञापन

दोघट निवासी नकुल पुत्र जय कुमार और सागर पुत्र प्रवीण के मकान पास पास में है। बुधवार को दोनों के बच्चे एक साथ खेल रहे थे। बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे और फावड़े चलने लगे। बीच बचाव में आए निक्की पुत्र सतेंद्र फावड़ा लगाने से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। घायल को सीएचसी मेें भर्ती कराया। आरोप है कि शाम के समय नकुल बाजार में किसी कार्य से गया तो सागर पक्ष के युवक ने उसे निशाना बनाते हुए तमंचे से गोलियां चला दी। उसने वहां से भागकर जान बचाई। इस संबंध में उसने तहरीर दी। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें