फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ले में फिर हुआ झगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पुलिस की लापरवाही के कारण दो पक्षों में तीसरी बार फिर झगड़ा हो गया। देर रात कोतवाली से दोनों पक्ष के लोग छोड़ दिए थे। सोमवार को दिन निकलते ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। झगड़े में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थित बनी हुई है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी सरवरी का अपने ही जेठ इकबाल से रविवार की सुबह चबूतरे पर थूकने को लेकर संघर्ष हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव और लाठी-डंडे चले । इसमें दोनों पक्षों के दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर ली थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को घर भेज दिया था। रविवार की शाम फिर से दोनों पक्षों में पथराव हुआ । पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-पांच लोगों को हिरासत में लिया था। देर रात पुलिस ने कोतवाली से सभी आरोपियों को छोड़ दिया।
सोमवार की सुबह दिन निकले ही फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौच होने के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें सरवरी और उसका बेटा कालू, दूसरे पक्ष का इकबाल घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें