बागपत। निवाड़ा गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने से तनाव हो गया । उन्होंने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खुब्बीपुर निवाड़ा गांव निवासी मोनू और राशिद पक्ष के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। मोनू ने कहा उसके राशिद पर 18700 रुपये हैं। उसने रुपये का तगादा किया तो उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए उसके भाई सोनू पर हमला कर दिया। उसकी तहरीर पर राशिद, साजिद और शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं राशिद ने कहा विपक्षी ने उसके साथ रुपये के लेनदेन के संबंध में पहले फोन पर कहासुनी की। बाद में उस पर हमला किया। उसकी तहरीर पर मोनू, सोनू और सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। इससे दोनों पक्षों में तनाव हो गया । कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा दो पक्षों में मामूली झगड़ा हो गया । तनाव की स्थिति नहीं है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
दंपति पर हमला
बागपत। शहर के इस्लामनगर मोहल्ला निवासी मीरूद्दीन ने बताया मामूली बात को लेकर पड़ोस के लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी पत्नी गुलिस्ता के साथ भी मारपीट की गई। उसने कोतवाली में तहरीर दी।