फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने भैंसा-बुग्गी वालों से लूटपाट की

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। बदमाशों ने गोठरा-मंडौला मार्ग पर तमंचा दिखाकर भैंसा-बुग्गी वालों से मारपीट कर हजारों रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के रटौल गांव निवासी वकील, भोला और नंगला निवासी भीम भैंसा-बुग्गी से रेत की ढुलाई करते हैं। मंगलवार को सुबह करीब चार बजे रेत लाने के लिए गाजियाबाद के गांव मंडोला जा रहे थे। गोठरा-मंडोला मार्ग पर नलकूप के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया और लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। बदमाशों ने वकील से पांच सौ रुपये, भोला और भीम से आठ सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनको जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने लूटपाट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

लाखों रुपये की तार चोरी, तहरीर दी
चांदीनगर (बागपत)। ढ़िकौली, खासपुर और मुकारी के जंगल से गुजर रही विद्युत लाइन का तार चोरों ने सोमवार की रात में चोरी किया। चोरी किए गए तार की कीमत लाखों रुपये बताई गई है । मंगलवार को पता चलने पर विद्युत निगम के अफसर मौके पर पहुंचे और जांच की। बाद में उन्होंने चांदीनगर पुलिस में तार चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें