फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे दो युवक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जाम में फंसी बाइक पहले निकालने को लेकर डाक खाना चौराहे पर युवकों के दो गुटों में जमकर बेल्ट और लात-घूंसे चले। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। बाद में लोगों द्वारा दोनों को अलग-अलग किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

डाक खाना चौराहे पर आए दिन जाम की स्थिति रहती है। इसके चलते मंगलवार को जाम के दौरान अलग-अलग बाइकों पर सवार दो युवकों में पहले बाइक निकालने को लेकर झगड़ा हो गया और जमकर बेल्ट और लात-घूंसे चलने लगे। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों युवकों को अलग किया। तब जाकर मामला शांत हुआ और जाम खुल सका। यहां पर जाम के दौरान कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी है। जबकि पुलिस चौकी मात्र 20 मीटर की दूरी पर है, लेकिन पुलिस कर्मी कोई ध्यान नहीं देते। यदि पुलिस ने इस ओर गंभीरता से कदम नहीं उठाया तो यहां कभी भी बड़ी वारदात हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें