विवाहिता की हत्या, पति और जेठ हिरासत को हिरासत में लिया
खेकड़ा। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे फांसी लगाकर मार दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, जेठ, जिठानी, ननद और भांजे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या के आरोप में तहरीर दी। पुलिस ने पति और जेठ को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का विवाह आठ वर्ष पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। महिला ने अपने परिजनों को बताया था कि उसके पति के अपनी भाभी से अनैतिक संबंध है। उसने यह भी बताया था कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। मायके वालों के मुताबिक दो दिन पूर्व पति ने जेठ, जिठानी, ननद और भांजे के साथ मिलकर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली। सूचना मिलते ही मायके वाले पहुंचे और ससुरालियों को अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए पति व जेठ को हिरासत में ले लिया। और मृतका के मायके वाले परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।