बागपत। जेल से रंगदारी मांगने के आरोपी सजायाफ्ता हरेंद्र बली और उसके गुर्गों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की । इसके अलावा पुरा गांव में मां-बेटी पर हत्या करने के आरोपियों पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की।
रटौल गांव में लोहा व्यापारी सुनील गोयल को आठ अगस्त की दोपहर गोली मारकर दुकान में चिट्ठी फेंककर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी । वे गोली लगने से घायल हो गए । खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना में सामने आया कि बागपत कारागार में बंद हरेंद्र निवासी बली ने अपने गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलाया । पुलिस ने उसके साथी भगौट गांव के राहुल और सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा। तीनों आरोपी जेल में बंद है। पुलिस ने उन पर ओर शिकंजा कस दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की।
इसके अलावा पुरा गांव में मां-बेटी की खेत में गोली मारकर हत्या की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आदेश निवासी पुरा, शाहरुख निवासी मवी खुर्द, पिंटू और अन्नू निवासी मवी कलां, रोहित निवासी गल्हैता और बालेंद्र निवासी किरठल को जेल भेजा । सभी आरोपी जेल में हैं। पुलिस ने आरोपियों पर 2/3 गैगस्टर एक्ट के तहत ओर कार्रवाई की।