फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बाघू मार्ग पर चीनी मिल के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कार में सवार प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग की। घायल प्रॉपर्टी को अस्पताल में भर्ती कराया। उसने रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी निवासी प्रदीप कुमार दिल्ली में प्रॉपर्टी का कार्य करता है। वह अपने घर से कार से रिश्तेदारी में बाघू गांव में आया हुआ था। वह गुरुवार की रात में वापस बड़ौत जा रहा था। चीनी मिल के पास पहुंचने पर वह गाड़ी रोक कर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली पेट में लगी, दूसरी कंधे को छू कर निकल गई। वह घायल हो गया। आरोपित धमकी देकर भाग गए। इस घटना के बाद मौके पर लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और जांच पड़ताल की। कोतवाल शिव प्रकाश सिंह ने कहा जानकारी करने पर युवक ने बताया कि उसका दिल्ली में प्रॉपर्टी को लेकर एक युवक से विवाद चल रहा है। उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर घटना की है। सिंह के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें