फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत के व्यापारियों में गुस्सा, आज बाजार बंद का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। किराना व्यापारी को गोली मारकर पांच लाख रुपये लूट की वारदात से बड़ौत के व्यापारियों के बीच गुस्सा है। पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए। व्यापारियों का कहना है कि दिन ढलने के बाद पुलिस की गश्त संवेदनशील इलाकों में होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता। शहर के बीच में अगर व्यापारी लुटेगा तो आखिर व्यापार कैसे चलेगा। मंगलवार को बाजार बंद का एलान किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात में करीब पौने दस बजे वारदात के बाद शहर के सैकड़ों व्यापारी आस्था नर्सिंग पहुंचे। किराना व्यापारी अनिल जैन से मामले की जानकारी ली। वारदात के बाद से व्यापारी गुस्से में है। व्यापारियों का कहना है कि शहर के बीच में जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, इससे बदमाशों के मंसूबे जाहिर हैं। पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठाए । मौके पर पहुंचे एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ रामानंद कुशवाह ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। व्यापारी नेता अंकुर जैन ने मंगलवार को बाजार बंद करने का एलान कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि जब तक वारदात का खुलासा नहीं होता व्यापारी बाजार नहीं खोलेंगे। बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने भी पीड़ित परिवार से जानकारी ली।

बड़ौत के सीसीटीवी खंगाले, एसपी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान
बड़ौत। व्यापारी से लूट के बाद पुलिस ने देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। पूरे शहर में छानबीन की गई। देहात क्षेत्र में कांबिंग और वाहन चेकिंग की गई। पुलिस ने बड़ा जैन मंदिर गली के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके आसपास के सभी रास्तों और संदिग्ध मकानों की भी चेकिंग की गई। एसपी के नेतृत्व में देर रात तक पुलिस की टीम छापेेमारी कर रही थी।
विज्ञापन


सटीक मुखबिरी के बाद अंजाम दी गई वारदात
बड़ौत। बदमाशों ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया, उससे जाहिर है कि सटीक मुखबिरी की गई थी। बदमाशों को किराना व्यापारी के दुकान से घर कैश ले जाने, घर और दुकान के बीच की दूरी और रोजाना के आवागमन की जानकारी थी। वारदात के लिए बड़ा जैन मंदिर के निकट की सुनसान गली को चुना गया। इससे जाहिर है कि बदमाश बड़ौत की भौगोलिक स्थिति से भी पूरी तरह वाकिफ थे। पुलिस यह भी अंदाजा लगा रही है कि बदमाशों की संख्या चार से पांच तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें