फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठा के झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। झोलाछाप चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके चलते काठा गांव के आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

जनपद में झोलाछाप चिकित्सकों का जाल बिछा है। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश मरीजों का इलाज झोलाछाप चिकित्सक करते हैं। कई बार सहीं इलाज न मिलने पर मरीज को जान भी गवानी पड़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग इन पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाता है। पिछले कुछ दिन पहले काठा गांव में बगैर मेडिकल डिग्री के एक चिकित्सक द्वारा मरीजों का इलाज करने की शिकायत मिली। इसको संज्ञान में लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिकित्सक की क्लीनिक में छापामारी की। उस समय उसके पास मेडिकल संबंधी दस्तावेज नहीं मिले। तीन दिन में कागज दिखाने को कहा । निर्धारित समय में दस्तावेज न दिखाने पर दोबारा नोटिस दिया । इसके बाद भी कागज नहीं दिखाए । स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने माना कि उसके पास मेडिकल डिग्री नहीं है। इसके बावजूद मरीजों का इलाज कर रहा है। इस मामले में कोतवाली में आरोपी चिकित्सक यूसुफ निवासी काठा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें