फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रणव स्वरूप की गिरफ्तार को गाजियाबाद में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नलकूप ऑपरेटर शिवकुमार त्यागी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रणव स्वरूप और उसके भांजे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गाजियाबाद में दबिश दी, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन

कैहरका गांव के शिवकुमार त्यागी की 15 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर शव गढ़ी कलंजरी गांव के जंगल में फेंका। अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस की विवेचना में सामने आया कि शिवकुमार की हत्या पूरणपुर नवादा गांव के महाराज प्रवीन उर्फ प्रणव स्वरूप ने अपने भांजे के साथ मिलकर की है। पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। चांदीनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार भारती ने कहा प्रणव स्वरूप व उसके भांजे की गिरफ्तारी के लिए बागपत, गाजियाबाद में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें