फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर के बाहर धरने पर बैठे लोगों को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा के लोगों ने एसपी दफ्तर के बाहर धरना दिया। पता चलते ही कोतवाली पुलिस वहां पर पहुंची। उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म करा दिया। दोबारा से धरने पर न बैठने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सोनीपत के दीपालपुर निवासी युवक धर्मेंद्र की शादी बागपत की एक युवती से वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। बाद में विवाहिता अपने मायके में आ गई थी। आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। जो पूरी तरह से गलत है। घटना की पुलिस अफसरों से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में धर्मेंद्र ने अपने परिवार के साथ मंगलवार को एसपी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और एएसपी से कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस वहां पहुंची, पुलिस ने उनको कार्रवाई का आश्वासन देकर थोड़ी देर बाद ही धरना खत्म करा दिया। धरने पर बैठने वालों में निर्मला देवी, प्रेमवती, भूल्लो, लक्ष्मी, राजेश आदि रही। उधर, एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें