पड़ोसी पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप
झिंझाना। गांव बिडौली सैदान निवासी विधवा ने मंगलवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार में अकेली है। परिवार में कोई नहीं है। पड़ोसी युवक ने दो बार पहले भी उसके घर में घुसकर बदनियती से दबोच लिया था। विरोध करने पर मारपीट कर घायल किया था, लेकिन गांव के बुजुर्ग लोगों ने थाने नहीं आने दिया। अब मंगलवार को फिर से आरोपी ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की तथा विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आरोपी युवक फरार हो गया। थाना प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि महिला को उपचार के लिए झिंझाना सीएचसी पर भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो