पेंशन के नाम पर फिरोजपुर गांव में लोगों से की ठगी
बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के फिरोजपुर गांव में वृद्धा पेंशन के नाम पर अवैध वसूली की गई है। पेंशन नहीं बनी तो पीड़ित समाज कल्याण अधिकारी से मिला। जिसके बाद अवैध वसूली के मामले में जांच बैठा दी है।
समाज कल्याण विभाग में खेकड़ा ब्लॉक के फिरोजपुर गांव निवासी धर्मवीर वाल्मीकि ने पेंशन के नाम अवैध वसूली की शिकायत की है। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका से शिकायत करते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने नानकौर और उससे 5200 रुपये की अवैध वसूली की है। पता चला की आधा दर्जन लोगों से 2900 रुपये के हिसाब से ठगी की है। ठगी करने वाले के समाज कल्याण विभाग में कर्मचारी होने की बात कही है। अब दस माह बीतने के बाद भी न तो उनकी पेंशन बनी और न ही उक्त व्यक्ति नजर आया है। बृहस्पतिवार को उक्त व्यक्ति को खोजने के लिए वह सीधा समाज कल्याण अधिकारी के दफ्तर में पहुंच गया। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि ठगी करने वाला समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी नहीं है। इस मामले में जांच बैठा दी गई है। बताया कि इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।