फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली चुंगी पर सोमवार की रात में भाई के ससुराल वालों ने एक युवक को मारपीट कर अगवा करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे कार लेकर भाग निकले। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

इमरान पठानकोट बड़ौत का रहने वाला है। उसके भाई सादिक की गुवाना थानाभवन जनपद शामली में ससुराल है। उसकी ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। इस विवाद के चलते सोमवार की रात में जब इमरान का भाई सादिक छपरौली चुंगी से पैदल पठानकोट जा रहा था तो चुंगी के पास ही कार में सवार चार लोगों ने उसे मारपीट कर कार में डालने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे लोग मारने की धमकी देकर भाग निकले। वह देर रात घर पहुंचा ओर मंगलवार को उसने कोतवाली पहुंचकर भाई के ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें