फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चलती गाड़ी में आग लगी, एक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित खेड़की गांव के पास चलती गाड़ी (महेंद्रा पिकअप) में आग लग गई। इससे गाड़ी में सवार एक व्यक्ति झुलस गया। साथी दो युवकों ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। सूचना देने के बाद भी दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंची। लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शामली के कैराना निवासी राज कुमार जैन अपने दो साथियों के साथ मंगलवार सुबह करीब चार बजे दिल्ली से महेंद्र पिकअप गाड़ी में समाचार पत्र लेकर मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी खेड़की गांव के पास पहुंची, तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। जब तक गाड़ी रुकी, तब तक राज कुमार जैन बुरी तरह से झुलस चुके थे। उनके दो साथियों ने चलती कार से ही कूदकर जान बचाई। गाड़ी धू-धूकर जल गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने खुद ही बड़ी मशक्कत का आग पर काबू पाया। लोगों ने राज कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर किया। सरूरपुर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने कहा गाड़ी में सीएनजी की किट लगी हुई है। उसी के लीक होने से आग लगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें