बागपत। रेप का प्रयास करने के मामले में पीड़ित महिला के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पीड़ित पक्ष पुलिस से आरोपी प्रधान और उसके चाचा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
ब्राह्मण पुट्ठी गांव में 31 अगस्त की शाम वोट न देने पर एक व्यक्ति पर हमला किया । अगले दिन पीड़ित की पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया । इस मामले में आरोपी प्रधान और उनके चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित समेत दस परिवार ने गांव से पलायन करने की कोशिश की । पुलिस ने उनको कार्रवाई करने का आश्वासन देकर रोका। इस मामले में पीड़ित के मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज हुए। केस के विवेचक अमन सिंह ने कहा महिला के कोर्ट में बयान दर्ज हो गए हैं। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सीएचसी से गायब हुई युवती शाहदरा में मिली
बागपत। सीएचसी बागपत से पुलिस को चकमा देकर गायब हुई लड़की को पुलिस ने शाहदरा से बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके मंगलवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए। कार्यवाहक सिंघवली अहीर थाना प्रभारी रजनीश कुमार ने कहा कोर्ट की अनुमति पर लड़की, लड़के के साथ चली गई है। बता दे कि लड़की अपने घर से 26 अगस्त को चली गई थी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की ने कोर्ट में बयान दिए कि वह बालिग है। वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी। उसका किसी ने अपहरण नहीं किया।