फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा को बंधक बनाकर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में शनिवार की रात में चार बदमाश 80 वर्षीय महिला को बंधक बनाकर नगदी, जेवरात समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान लूट ले गए। वृद्धा घर में अकेली रहती है। पौत्र ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव निवासी 80 वर्षीय रुमाल कौर पत्नी हरपाल ने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। उसका बेटा परिवार सहित मेरठ में रहता है। शनिवार की रात में करीब 11 बजे चार बदमाश घर में घुसे और तमंचे से आतंकित कर उसे कमरे में बंद कर दिया। बदमाश मकान से 18 हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन, अंगूठी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान लूटकर ले गए। डर के कारण वृद्धा ने शोर नहीं मचाया। रविवार की सुबह पड़ोसी घर में आए तो घटना की जानकारी हुई। वृद्धा को कमरे से बाहर निकाला। वृद्धा ने मोबाइल पर बेटे को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। वृद्धा के पौत्र विराट पुत्र धनपाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें