फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म केस में चार्जशीट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस शीघ्र ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करेगी। पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर ली है। आरोप पत्र में घटना की चश्मदीद गवाह समेत 105 लोगों के बयान दर्ज किए । पीड़ित परिवार खेकड़ा क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा है। दुष्कर्म के दोनों आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 अक्तूबर की रात में नर्सिंग की छात्रा को बेहोशी का इंजेक्शन देकर वार्ड ब्वाय यतेंद्र शर्मा उर्फ भूरा व प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट दिलशाद ने सामूहिक दुष्कर्म किया । छात्रा की बहन ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। चार्जशीट में 105 लोगों के बयान दर्ज किए। पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन घटना की चश्मदीद गवाह है। पुलिस ने बहन के भी बयान दर्ज कर वीडियोग्राफी कराई। पुलिस शीघ्र ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करेगी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि चार्जशीट तैयार कर ली। जेल में बंद दोनों आरोपियों के खिलाफ काफी सुबूत जुटाए हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई। अस्पताल के चिकित्सकों, कर्मचारियों के भी बयान दर्ज कराए । जल्दी ही आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने नहीं की कोई जांच
बागपत। जिला अस्पताल में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे चालू कराए। घटना के समय सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इमरजेंसी वार्ड में तो कैमरा ही नहीं था। सीसीटीवी कैमरे किसकी लापरवाही के कारण बंद पड़े थे, स्वास्थ्य विभाग ने इसकी भी जांच नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें