फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी का घर गोदाम छाना, फोरेंसिक जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र में मासूम छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी आरोपी के घर और गोदाम पर छानबीन की। घटनास्थल से बाल बरामद हुए हैं। ब्लड के नमूने भी लिए गए। पुलिस ने बताया कि इन्हें जांच के लिए आगरा लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को मेरठ से फोरेंसिक टीम के प्रभारी आदित्य दुबे के नेतृत्व में टीम जांच के लिए पहुंची। विशेषज्ञों ने सील किए गोदाम को खुलवाकर नमूने लिए। घटनास्थल से टीम को बाल बरामद हुए हैं, जिससे यह अंदेशा है कि यह बच्ची के हो सकते हैं। वारदात के वक्त मासूम ने संघर्ष भी किया था। पुलिस ने ब्लड, बाल और सीमन के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए आगरा भेजा प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के दौरान एसओ खेकड़ा एसपी सिंह और चांदीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। करीब डेढ़ घंटे तक छानबीन की गई।

पुलिस ने लोगों से मांगा सहयोग
खेकड़ा। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने खेकड़ा थाने में मौअजिज लोगों की बैठक ली और मासूम छात्रा की हत्या पर दुख जाहिर करते हुए लोगों से वारदात के खुलासे और जांच में सहयोग करने की बात कही। कहा कि पुलिस को जांच में कुछ समय चाहिए। पुलिस किसी भी दोषी को नहीं बख्शेगी।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के लिए मांगी आर्थिक मदद
खेकड़ा। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद की मांग की। लोगों का कहना था कि रानी लक्ष्मीबाई योजना से पांच लाख और अन्य किसी योजना से परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जानी चाहिए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। एएसपी ने कहा अधिकारियों के समक्ष लोगों की मांग रखी जाएगी। कानून के दायरे में जितनी मदद हो सकेगी, वह करेंगे।
विज्ञापन


हर कोई कर रहा निंदा
खेकड़ा। मासूम की हत्या से कसबे में गम का माहौल है। हर कोई वारदात की निंदा कर रहा है। पीड़ित परिवार के घर पर लोगों का आना जाना लगा हुआ है।

वर्जन
एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच चल रही है। लोग धैर्य रखें, पूरे मामले को बेहद बारीकी से जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें