फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 22 हजार रुपये निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर किसी ने 22 हजार रुपये निकाल लिया। ठगों ने ये रुपये गाजीपुर के सादियाबाद के यूनियन बैंक के एटीएम से निकाल लिया। घटना 13 सितंबर की है। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है ।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम छपरा निवासी अजीरुर्रहमान पुत्र अब्बास ने सात सितंबर 2018 को अपने भतीजे परवेज आलम को यूनियन बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए भेजा, परवेज लाईन में खड़ा था। इसी दौरान लाईन में खड़े एक व्यक्ति ने किसी बहाने से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और कुछ देर बाद वहां से खिसक गया। परवेज आलम ने रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन रुपया नहीं निकला। जिस पर वह वापस घर वापस लौट गया। बुधवार को जब वह बैंक से पैसा लेने पहुंचा तो खाते से 22000 रुपए गायब मिले। उसने शिकायत शाखा प्रबंधक से किया तो उन्होने बताया कि खाते से 13 सितम्बर को जनपद गाजीपुर के सादियाबाद के यूनियन बैंक के एटीएम से निकाले गये हैं । उसके बाद उसने थाने आकर अज्ञात उचक्के के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक कुमार जायसवाल ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें