बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी वीएस सिरोही को सूचना मिली की कि दो गांजा तस्कर गुराना रोड की ओर से आ रहे हैं। इस सूचना पर एसआई जाहिद हसन को उन्होंने पुलिस पार्टी के साथ भेजा और उन्होंने चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर तस्कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गये गांजा तस्करों में यशपाल पुत्र राम कुमार और विपिन पुत्र ओमकार निवासी गुराना रोड विजय नगर के रहने वाले बताए हैं। उनके पास से पांच किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है।
मारपीट की
बड़ौत (बागपत)। बावली रोड पर पान की दुकान करने वाले हाशिम पुत्र शफीक को दो युवकों ने मामूली बात को लेकर मारपीट की और दुकान की कोल्ड ड्रिंक की बोतल व अन्य सामान तोड़ा । उसने कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।