बागपत। कोतवाली क्षेत्र के काठा गांव में मंगलवार की रात में चार युवकों ने दुकानदार दिनेश कुमार कश्यप को तमंचे का बट मारकर हमला किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। पीड़ित की चीख सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद आरोपी हवाई फायरिंग कर भाग गए। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। चार युवकों को नामजद कर तहरीर दी। सूचना मिलते ही सीओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल कर परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।