फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमला, बच्ची सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नया गांव हमीदाबाद में नमाज के दौरान हंसी मजाक का विरोध करने पर तीन-चार युवकों ने परिवार पर हमला बोल कर दिया। इस हमले में दो साल की बच्ची सहित माता-पिता घायल हो गए। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

नया गांव हमीदाबाद निवासी हारून पुत्र अली हसन ने बताया कि पांच दिन पहले वह मस्जिद में नमाज अदा करने गया । इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसके साथ हंसी मजाक की। इसका उसने विरोध किया। नमाज के बाद घर लौटते समय दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी । उसने कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी , लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को शाम के समय वह अपने परिवार के साथ रोजा इफ्तार कर रहा था, तो तभी तीन-चार युवक घर में घुसे और गाली गलौच कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने दो साल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा। हमले में हारून, उसकी पत्नी जरीना और दो साल की बेटी अलसीफा घायल हो गए। घायल ने कोतवाली पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें