फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अवर अभियंता राम निवासी ने टीम के साथ बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर शहर में कई स्थानों पर छापे लगाए। मुगलपुरा, गायत्री पुरम और डॉ. महावीर वाली गली में कनेक्शन काटे जाने के बाद भी कई लोग विद्युत तारों पर कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। उन्होंने मुगलपुरा मोहल्ला निवासी शरीफ सलमानी पुत्र सलाम तुल्ला, गायत्री पुरम कॉलोनी निवासी सोनू पुत्र लियाकत, महावीर वाली गली निवासी बिजेंद्र पुत्र श्याम सिंह, फेरू पुत्र बाबूराम, मोनू पुत्र नरेश, राजेंद्र पुत्र अमी चंद के खिलाफ कोतवाली में बिजली चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सात दिन से युवक लापता
बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी गुलजार का 19 वर्षीय बेटा मोहसिन दो मई से लापता है। पिता ने बताया कि दुकान पर देरी से आने के कारण उसे डांट दिया। इसके बाद से वह कहीं चला गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पिता ने कोतवाली में युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली क्षेत्र के हरचंदपुर गांव से 15 वर्षीय किशोरी सात मई से लापता है। परिजनों ने अज्ञात युवक के खिलाफ बहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
दोघट। मौजिजाबाद नांगल-थल मार्ग पर कृष्णा नदी के पुल के पास आवारा गोवंश को जबरन ट्रक में लादकर ले जाने की सूचना पर दोघट और रमाला थानों की पुलिस में हड़कंप मच गया। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका। जांच कर पुलिस वापस लौट गई। दोघट एसओ चितवन कुमार ने बताया कि किसी ने झूठी सूचना दी थी। मौके पर कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


आग से भूसा व अनाज जला
छपरौली (बागपत)। टांडा गांव में मंगलवार की रात में राशिद खां पुत्र सईद खां के मकान में भूसे में आग लग गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से 50 क्विंटल भूसा और छह क्विंटल अनाज जल गया। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से मुआवजे की मांग की है।

बिजली का खंभा टूटा
फोटो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में बस स्टैंड के पास बुधवार की सुबह थ्री व्हीलर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने फोन कर विद्युत निगम के अफसरों से शिकायत की। लोगों के अनुसार जिस समय थ्री व्हीलर ने बिजली के खंभे में टक्कर मारी, उस समय बिजली नहीं थी। खंभा टूटने के कारण क्षेत्र में पूरे दिन बिजली सप्लाई ठप रही। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने टूटे खंभे को बदलकर नया खंभा लगाया। तब जाकर शाम के समय बिजली सप्लाई सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें