फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन कर कोर्ट मैरिज करने तहसील पहुंची युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में बृहस्पतिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवती धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक के साथ कोर्ट मैरिज करने पहुंची। इसका पता चलने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। उप निबंधक ने मामला दो समुदाय के होने से शादी कराने से इंकार कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रेमी युगल वहां से चला गया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी व जिला उपाध्यक्ष अमित लौहड्डा को सूचना मिली की एक लड़की धर्म परिवर्तन कर दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज करने उप निबंधक कार्यालय तहसील पहुंची है। वे कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले ही उप निबंधक कार्यालय में शादी पंजीकृत कराने पहुंचा प्रेमी युगल वहां से चला गया। पुलिस ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में उपनिबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि दो समुदाय का मामला होने के कारण शादी पंजीकृत कराने से इंकार कर दिया है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने उप निबंधक को लिखित में दिया कि वे इस शादी को न होने दें। उन्होंने पुलिस पर भी लापरवाही का भी आरोप लगाया और कहा कि यदि पुलिस तत्परता से कार्य करती तो प्रेमी युगल हाथ लग सकता था। युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं में अंकित चौधरी, दीपक शर्मा, रूपक, विकास कश्यप, शुभम शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें