बिनौली (बागपत)।
बिनौली पुलिस ने माखर पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान अवैध कटान के लिए दो ऊंटों को लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ा है। पुलिस ने मामले को पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में दर्ज किया।
शुक्रवार को देर शाम पुलिस माखर पुलिस चौकी पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक युवक दो ऊंटों को पीटता पीटता लेकर आता है। पुलिस जैसे ही उसके पास पहुंचती है तो उक्त युवक भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोहसिन पुत्र सादा उर्फ शमशाद निवासी कोताना बताया। उसने बताया कि उक्त ऊंटों को कोताना के लियाकत पुत्र कल्लू ने बरनावा गांव निवासी कय्यूम के यहां लेकर जाने को कहा था। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो