फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौलादनगर में युवती से छेड़छाड़ पर संघर्ष, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

फौलादनगर गांव में युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इसमें दोनों पक्षों के युवती समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

फौलादनगर गांव में शनिवार को युवती से छेड़छाड़ को लेकर साबिक व जावेद पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। लाठी-डंडे चलने लगे। पथराव के दौरान लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। झगड़े में एक पक्ष के साकिब, पप्पू, मुकीम व दूसरा पक्ष जावेद, उसकी बहन शहजादी निवासी फौलादनगर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ चितवन कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें