भाई को पीटा, हाथ भी तोड़ा
बागपत। मीतली गांव के जंगल में सगे भाइयों ने ही लाठी-डंडों व तमंचों की बटों से भाई को पीटकर घायल कर दिया और लाठी मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। घायल ने कोतवाली पहुंचकर दो भाईयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मीतली गांव निवासी रामवीर पुत्र आशाराम बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहा था। तभी उसका बड़ा भाई सतीश व छोड़ा भाई राजपाल वहां पहुंचे और गली गलौच कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तमंचों की बटों से पीटा और लाठी मारकर हाथ तोड़ डाला। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।