बड़ौत (बागपत)। बृहस्पतिवार को करीब दस बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी अपनी बहन के साथ बड़ौत अस्पताल में दवाई लेने आई। तभी कोतवाली क्षेत्र के गांव का ही एक युवक वहां पर आया और किशोरी को अगवा करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाए जाने पर युवक भाग निकला। बाद में किशोरी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस का कहना था कि अगवा करने जैसा कोई मामला नहीं था।