बागपत। जिला अस्पताल में महिला कर्मचारी से गाली-गलौज कर अभद्रता की गई। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। अस्पताल के स्टाफ ने कहा आरोपी अपनी मर्जी से इलाज कराना चाहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
स्टाफ नर्स मंजू ने बताया मंगलवार की रात में जिला अस्पताल में डिलीवरी के लिए एक महिला को परिजन लेकर पहुंचे। परिवार के कुछ लोग अपनी मर्जी से इलाज कराना चाहते थे। जबकि उनकी मर्जी के अनुसार इलाज असंभव था। आपत्ति करने पर आरोपी लोगों ने एक महिला कर्मचारी के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। इससे अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी । पुलिस की गाड़ी देखकर कुछ लोग वहां से गायब गए। पुलिस वालों ने मामला शांत कराया और हिदायत दी कि अस्पताल में किसी ने विवाद किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉक्टर को दी थी धमकी
बागपत। अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक को डेढ़ माह पहले मन माफिक इलाज न करने पर कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसको लेकर वहां पर हंगामा हुआ था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर भी थी। इससे पहले अस्पताल में तोड़फोड़ भी हो चुकी है।