फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने लूटी भाभी की अस्मत, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र की विवाहिता को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर, पति समेत तीन सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया उसकी शादी चार साल पूर्व चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। कई बार उनकी मांग पूरी की, कुछ दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे। उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा था। आरोपी उससे छेड़छाड़ करता था। एक दिन आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी तो उसने भी उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। परेशान होकर उसने अपने मायके वालों को बताया। उसने पुलिस अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर थाने में आरोपी पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें