फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड़ में युवक पर हमला, हाथ तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

रंछाड़ गांव में गत मंगलवार को तीन युवकों ने युवक की पिटाई की। इसमें उसका हाथ टूट गया। तमंचा कनपटी रखकर मारने की धमकी दी और भाग निकले। परिजनों ने बिनौली थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव निवासी कस्तूरी पत्नी चरण सिंह ने बताया कि उसका बेटा संदीप आर्मी की तैयारी कर रहा है। मंगलवार की शाम सात बजे बेटा रेस लगाकर घर आ रहा था। घर के पास गांव के ही तीन युवक तमंचे, धारदार हथियार लिए खड़े थे। उन्होंने संदीप को रोका और गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारने की धमकी दी। मारपीट में संदीप का हाथ टूट गया। शोर शराब होने पर हमलावर भाग निकले। उन्होंने बिनौली थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्हें धमका कर थाने से भगा दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार भयभीत है। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर रीना, कृष्णा, बाबू, त्रिशला आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें