फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव निवासी नीशू और नेहा पुत्री श्रीपाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर चाचा उनसे रंजिश रखता है। 6 मई को चाचा ने तीन साथियों के साथ मिलकर उनके परिवार पर हमला दिया । इसमें पिता समेत दोनों बहने घायल हो गई । भाई ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


रालोद नेता ने दी पलायन की धमकी
बागपत। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने एसपी से प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जेल में बंद एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू ने उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने एक पुलिस कर्मी पर हप्पू से मिले होने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित जनपद से पलायन करने को मजबूर होगा। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
बागपत। कोतवाली पुलिस ने फैजपुर निनाना निवासी जगमाल पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर 48 पव्वे अंग्रेजी शराब अरूणाचल प्रदेश मार्का बरामद की है। वहीं सिंघावली अहीर पुलिस ने गांव के जंगल से अनीस पुत्र निजामुद्दीन निवासी सैडभर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सटोरिया पकड़ा
दोघट। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते सुनी पुत्र वीरसैन निवासी पलड़ी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची व 545 रुपये बरामद किए है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेजा ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें