बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड पर गली नंबर आठ की निवासी महिला का अपने पति से विवाद होने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में कोतवाली ले आई। महिला ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपी पति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
शकीरा पत्नी गुलजार गुराना रोड गली नंबर आठ की रहने वाली है। उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार सुबह शकीरा की तबियत खराब होने के कारण उसके पति ने उसे कहा दिया। इस पर उनके बीच कहासुनी हो गई तो पति ने डंडों उठाकर उसे पीटा। महिला ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके से आरोपी पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। काफी समय के बाद जब पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो उसकी पत्नी ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर महिला को शांत किया और आश्वासन दिया कि उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, तब जाकर वह शांत हुई।