फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के विवाद में की गई थी ट्रक चालक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लोयन मलकपुर गांव में पांच दिन पहले ट्रक चालक की हत्या शराब पीने को लेकर हुए विवाद में की गई थी। मलकपुर मिल के सुरक्षा गार्ड ने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर इसका खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

एसपी जयप्रकाश ने बताया कि लोयन मलकपुर गांव में 15 फरवरी को किशनपुर बराल निवासी ट्रक चालक राजकुमार की डंडे व ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर शव पशु अस्पताल मलकपुर में डाल दिया था। मृतक के पुत्र निशांत उर्फ सोनू ने बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस विवेचना के दौरान दो लोगों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने 19 फरवरी को दिल्ली बस स्टैंड बड़ौत से विनीत पुत्र हरबीर निवासी लोयन मलकपुर व जितेंद्र उर्फ मोनू पुत्र जोगेंद्र निवासी नेहरू रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ के बाद एसपी ने बताया कि 15 फरवरी को विनीत, जितेंद्र व राजकुमार के बीच शराब पीकर झगड़ा हो गया था। इस दौरान राजकुमार उन्हे गालियां देने लगा, जिस पर जितेंद्र ने उसके सिर में डंडा मार दिया। इसके बाद दोनों उसे खींचकर पशु अस्पताल में ले गए, जहां विनीत ने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा व ईंट बरामद कर दी है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

मिल में गार्ड है जितेंद्र
ट्रक चालक राजकुमार की हत्या में शामिल जितेंद्र मलकपुर चीनी मिल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। जबकि विनीत ने मिल में पार्किंग का ठेका ले रखा है। तीनों की मिल में ही दोस्ती हुई और तीनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते थे।
विज्ञापन


विनीत ने खरीदी थी शराब की बोतल
15 फरवरी को जितेंद्र व राजकुमार ने पशु अस्पताल मलकपुर के पास स्थित ठेके से शराब लेकर पी। इसी दौरान विनीत भी वहां पहुंच गया, तो दोनों ने उसे और शराब लाने को कहा। इस पर विनीत ने ठेके से शराब की बोतल खरीदी और उनके साथ बैठकर शराब पी। नशा अधिक होने के पर उनमें झगड़ा हुआ। जिसके बाद ट्रक चालक की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें