खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने हाईवे पर तहसील के समीप चेकिंग के दौरान तीन कारों से अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई 59 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी एसपी सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर तहसील के समीप तीन कार पुलिस को संदिग्ध हालत में खड़ी दिखाई दी। पुलिस ने पीछा कर कारों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों कारों से अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई गई अंग्रेजी शराब की 59 पेटी बरामद की। जबकि एक शराब तस्कर कार को छोड़ भाग गया। जबकि दो शराब तस्करों को तीनों कारों समेत एवं बरामद शराब की पेटियों के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया। गिरफ्तार तस्करों ने अपने नाम फारूख निवासी फरीदाबाद एवं सादिक निवासी मेरठ बताया। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।