बागपत। गाधी गांव से इंटर की परीक्षा देने अग्रवाल मंडी टटीरी गए दो छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बागपत कोतवाली में अपहरण की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने मामला गुमशुदगी में दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गाधी गांव निवासी रविन दीक्षित ने बताया कि उसका भाई हिमांशु दीक्षित पुत्र लोकेश दीक्षित अपने दोस्त फिरोज पुत्र इकबाल के साथ मंगलवार को दोनों डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में द्वितीय पाली में होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए गए । जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी फोन पर कॉल की, लेकिन वह स्वीच ऑफ मिला। इससे परिवार के लोगों को चिंता हो गई। इसके बाद वह विद्यालय में पहुंचे और उपस्थिति देखी। पता चला वह परीक्षा देने नहीं पहुंचे। रविन ने बताया कि फिरोज और उनके परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। युवकों के लापता होने की जानकारी दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को से दोनों युवकों को बरामद करने की मांग की।