फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनौरा के गौरव हत्याकांड का आरोपित पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर गांव में एक माह पूर्व गौरव की हत्या के मामले में आरोपी मेरठ के करनावल निवासी रोबिन को बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा कारतूस भी बरामद किया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट ने बताया धनौरा सिल्वरनगर गांव में 22 अगस्त की रात को गौरव राणा पुत्र आनंद पाल (24) की हत्या की। गौरव के पिता ने गांव के चार लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। मुख्य आरोपी पारुल पुत्र पवन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। बिनौली पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी निशानदेही पर बरामद किया था। पूछताछ में पारुल ने वारदात में दो अन्य साथियों के नाम भी बताए थे, इनमें से एक आरोपी मेरठ के थाना सरुरपुर क्षेत्र के कस्बा करनावल निवासी रोबिन पुत्र महेंद्र को पुलिस ने धनौरा दोझा तिराहे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें