फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह भट्ठा मजदूरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बिहारीपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा मालिक से पेशगी के नाम पर 2.40 लाख रुपये लेने के बाद भी लेबर काम पर नहीं आई। भट्ठा मालिक ने रुपये लौटाने को कहा तो उन्हें धमकी दी गई। भट्ठा मालिक ने कोर्ट के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सरूरपुर निवासी भट्ठा मालिक नीरज ने बताया कि 25 दिसंबर 2017 को रंछाड़ निवासी रविंद्र को 50 हजार, महीपाल को 55 हजार, रणवीर को 50 हजार, सचिन को 25 हजार, महेश को 20 हजार, रविश को 40 हजार रुपये भट्ठे पर काम करने के लिए पेशगी के रूप में दिए थे। दो जनवरी 2018 को भट्ठे पर आने को कहा, लेकिन वे नहीं आए और ये सभी दूसरे भट्ठे पर चले गए। भट्ठा मालिक ने अपने रुपये वापस मांगे तो उनके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए उधार दिए गए रुपये देने से मना कर दिया। इस संबंध में बिनौली थाने पर तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भट्ठा मालिक ने न्यायालय बागपत में वाद दायर किया। बुधवार को न्यायालय के आदेश पर भट्ठा मालिक नीरज ने रविंद्र, महीपाल, रणवीर, सचिन, महेश, रविश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें