फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लोनी स्टेशन पर हुए बवाल के प्रकरण में सोमवार की तड़के जीआरपी और रेलवे पुलिस ने संयुक्त रूप से दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग के पास बसे गांवों मेें दबिश दी। हालांकि दबिश के दौरान कोई हाथ नहीं लगा।
उल्लेखनीय है कि लोनी स्टेशन पर दो दिन पहले ट्रेन रोके जाने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर तोड़फोड़ कर पथराव किया। इतना हीं नहीं सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया था। मजबूर पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। पुलिस ने सख्ती कर किसी तरह मामला शांत किया था और मौके से 16 लोगों को पकड़कर जेल भेजा । इस मामले में लोनी स्टेशन मास्टर राजकुमार ने जीआरपी थाने में 16 लोगों के नामजद कर 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बवाल के दौरान चिन्हित किए लोगों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार की तड़के जीआरपी थानाध्यक्ष किरण राज, एसएसआई सुखपाल व रेलवे पुलिस के सत्यपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने लोनी, बेहटा, खेकड़ा, बागपत आदि सहित कई गांवों में दबिश दी। हालांकि कोई गिरफ्तार नहीं हुआ। जीआरपी थानाध्यक्ष किरण राज ने बताया कि दबिश जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें