फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री से हजारों की नगदी व मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। कंडेरा-बामनौली मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने राजमिस्त्री से हजारों की नगदी व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पिटाई की। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल दोघट थाना क्षेत्र का बताकर उसे टरका दिया।
विज्ञापन

कंडेरा गांव निवासी सोनू पुत्र रतन सिंह राजमिस्त्री है। सोमवार को वह रोहटा में बाइक पर शादी विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। जब वह कंडेरा-बामनौली मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से बुलेट बाइक पर तीन बदमाश आए और तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर तमंचों की बटों से पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने रमाला थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने बिना देखे ही घटना स्थल दोघट थाना क्षेत्र का बताते हुए उसे टरका दिया। इसके बाद पीड़ित दोघट थाने पर पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें