बागपत। पुलिस ने छह लोगों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। गैंग के सदस्य क्षेत्र में पशु चोरी, गोकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में काफी दिनों से पशु चोरी, गोकशी व गोहत्याएं हो रही है। पुलिस जांच में घटनाओं को अंजाम देने वाला गैंग सामने आया। गैंग लीडर नौशाद पुत्र इलियास कुरैशी निवासी सिवाल खास मेरठ, शान पुत्र उस्मान निवासी मोहल्ला कुरैशियान बागपत, शहजाद उर्फ शहनवाज पुत्र नूर मोहम्मद उर्फ फकीर निवासी माता कॉलोनी बागपत, नदीम पुत्र भूरा कुरैशी निवासी व्यापारियान मोहल्ला बागपत, साजिद पुत्र साबूद्दीन निवासी केतीपुरा बागपत, फईम टेढ़ा पुत्र सलीम निवासी केतीपुरा बागपत को गैंगस्टर में निरुद्ध किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।