फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मनचलों को चप्पलों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने मनचलों को चप्पलों से पीटा
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। नगर में कॉलेज से घर की ओर जा रही बीए प्रथम वर्ष की दो छात्राओं के साथ नेहरू रोड पर मनचले युवकों ने छेड़छाड़ की तो छात्राओं ने साहस करते हुए उनकी चप्पलों से पिटाई की। बाद में लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे आसपास की गलियों में होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एंटी रोमियो टीम होने और अन्य प्रयासों के बावजूद छेड़छाड़ की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। शनिवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं जब नगर के एक मोहल्ले में जा रही थीं तो दो मनचले युवक उन पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ कर रहे थे। छात्राओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। इस पर छात्राओं ने साहस दिखाते हुए दोनों मनचलों की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी। बाद में आसपास लोगों ने उन्हेें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर पुलिस को भी आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें