फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा चौकी के पास तमंचे के बल पर युवक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी से मात्र 150 मीटर की दूरी पर स्थित भगवान परशुराम मूर्ति के पास तीन बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे के बल पर बाइक सवार युवक से दस हजार रुपये नगद, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित ने वारदात की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

फैजपुर-निनाना निवासी अनुज कुमार सोनीपत के बहालगढ़ के पास स्थित कंपनी में नौकरी करता है। अनुज मंगलवार की रात में दस बजे ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह निवाड़ा-नैथला मार्ग पर स्थित भगवान परशुराम की मूर्ति के पास पहुंचा, तभी तीन बदमाशों के उसको रोक लिया। उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचे के बल पर दस हजार रुपये नगद, मोबाइल लूट लिए। बाद में बदमाश धमकी देेकर चले गए। पीड़ित ने अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बुधवार को उन्होंने पुलिस अफसरों से शिकायत की। एसपी डी. प्रदीप कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें